Breaking News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ टिप्पणी करने पर कांग्रेस विधायक को जारी नोटिस

जयपुर : राजस्थान कांग्रेस में नेताओं की बयानबाजी लगातार जारी है। दोनों बड़े नेताओं के बीच का झगड़ा समर्थकों की गुटबाजी में बदलने के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ टिप्पणी करने वाले विधायक को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया है। विधायक पृथ्वीराज मीणा ने बुधवार को कहा था कि गहलोत को पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उन्हें बदल कर सचिन पायलट को मुख्य मंत्री बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने अपने अन्य नेताओं को भी एडवाइजरी जारी कर मीडिया या सोशल मीडिया में बयानबाजी से बचने की हिदायत दी है। कांग्रेस ने कहा कि इससे पार्टी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। उधर दिल्ली में कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री गहलोत के इस्तीफे की बात करने वाले विधायक को प्रदेश नेतृत्व द्वारा नोटिस देने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पर कोई समझौता नहीं करते। दोनों बड़े नेताओं के बीच का झगड़ा समर्थकों की गुटबाजी में बदलने के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ टिप्पणी करने वाले विधायक को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया है। विधायक पृथ्वीराज मीणा ने बुधवार को कहा था कि गहलोत को पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उन्हें बदल कर सचिन पायलट को मुख्य मंत्री बनाया जाना चाहिए।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...