Breaking News

मलाइका को अपने घर की बहू बनाने के लिए तैयार हैं अनिल कपूर, दिया बड़ा बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की डिनर डेट की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई स्टेटमेंट नही दी है। हाल ही में अब मलाइका और अर्जुन के अफेयर की चल रही खबरों के बीच अनिल कपूर ने बयान दिया है। दरअसल, बीते दिनों अनिल नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बात करते हुए बताया कि वो अर्जुन को बेहतर तरीके से जानते हैं।उन्होंने कहा कि मैं अर्जुन को बहुत अच्छे से जानता हूं और जो चीज उसे खुशी देती है उससे मुझे भी खुशी मिलती है। बीते दिनों मलाइका ने ने एक पेंडेट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। जिसे देखने के बाद लोग इस पेंडेट में ए को अर्जुन कपूर का नाम देने लगे औक मलाइका को ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम मलाइका अरोड़ा खान से बदलकर मलाइका अरोड़ा रख दिया है। वहीं उन्होंने तस्वीर शेयर कर फैंस को भी बताया कि ।ड नहीं ड। हैं यानी मलाइका अरोड़ा। मलाइका अर्जुन अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बीते दिनों खबरें सामने आईं थी कि दोनों ने मुंबई में प्रॉपर्टी भी खरीदी है। खबरों के मुताबिक दोनों ने पॉश लोकेशन में एक घर खरीदा है। अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक प्लश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है। अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस वक्त ये दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं। मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज खान से अलग हो चुकी हैं। दोनों ने तलाक ले लिया है। जहां मलाइका अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं अरबाज जॉर्जिया एंड्रियाना के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन फिल्म श्इंडियाज मोस्टवांटेडश् की शूटिंग पूरी करने के बाद एक्टर आशुतोष की पानीपत- में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं मलाइका इन दिनों इंडियाज गॉट टैलेंट में जज की भूमिका निभा रही हैं।

Loading...

Check Also

शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल शो ‘किस्मत की लकीरों से’ ने पूरे किए 500 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू एंटरटेनमेंट के प्रमुख एफटीए चैनल, शेमारू उमंग, मूल प्रोग्रामिंग ...