Breaking News

भारत और चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दोनों सेनाओं के जवानों के बीच हिंसक झड़प के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की समीक्षा बैठक

अशाेेेक यादव, लखनऊ। भारत और चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दोनों सेनाओं के जवानों के बीच हिंसक झड़प के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे के साथ स्थिति की समीक्षा की।

सेना ने आज एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के जवानों के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार रात को हिंसक झड़प हुई। इसमें भारत से एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। चीन के भी कई जवान मारे गए हैं।

सूत्रों के अनुसार श्री सिंह ने सेना के वरिष्ठ नेतृत्व से झड़प के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आगे की योजना पर चर्चा की। बैठक में इस घटना के बाद उत्पन्न स्थिति से संबंधित तमाम पहलुओं पर बातचीत की गई।

सेना ने स्पष्ट किया है कि झड़प में दोनों ओर के सैनिक हताहत हुए हैं। हालांकि सेना ने चीन के सैनिकों के हताहत होने की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा है। सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि झडप के दौरान फायरिंग नहीं हुई है।

Loading...

Check Also

दुष्कर्मी नेताओं से भरी बीजेपी को सत्ता से जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाये : ममता चौधरी, कांग्रेस नेत्री

प्रज्वल रेवन्ना की तस्वीर जलाते हुए कांग्रेस की महिला नेत्रियां सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ ...