Breaking News

भाजपा ने सतीश को बनाया राजस्थान का नया अध्यक्ष, पूनिया ने कहा- संघ में दुनिया को दिशा देने की ताकत है

जयपुर: भाजपा ने शनिवार को सतीश पूनिया को राजस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले मदनलाल सैनी इस पद पर कार्यरत थे। उनके निधन के बाद यह पद खाली पड़ा हुआ था। नियुक्ति के बाद पूनिया ने कहा कि संघ में दुनिया को दिशा देने की ताकत है। उन्होंने कहा, ‘संघ (आरएसएस) केवल देश नहीं दुनिया को दिशा देने की ताकत रखता है। आज भारत माता की जयकार दो गूंजती है, वंदे मातरम जो गूंजता है, तिरंगे को मान मिलता है उसमें संघा का बड़ा योगदान है।’ जाट नेता और विधायक सतीश पूनिया को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है। राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का पद तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सैनी के निधन के बाद लगभग तीन महीने से खाली था। पूनिया मूल रूप से राजगढ़ (चुरू) के हैं और आमेर (जयपुर) से विधायक हैं। उनके निधन के बाद यह पद खाली पड़ा हुआ था। नियुक्ति के बाद पूनिया ने कहा कि संघ में दुनिया को दिशा देने की ताकत है। उन्होंने कहा, ‘संघ (आरएसएस) केवल देश नहीं दुनिया को दिशा देने की ताकत रखता है।

Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...