Breaking News

भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ ने सुशीला पाण्डेय केे निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने 1 फरवरी 1986 को श्री राम जन्मभूमि का ताला खोलने का आदेश देने वाले फैजाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्व. कृष्ण मोहन पाण्डेय की धर्म पत्नी स्व. सुशीला पाण्डेय केे निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। स्व. सुशीला पाण्डेय जी की अन्त्येष्टि में भाजपा उत्तर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश विभाग प्रकोष्ठ प्रभारी अशोक तिवारी, मोर्चा प्रभारी शिव कुमार पाठक, प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, सुशासन विभाग के सह संयोजक राजेश राय सम्मिलित हुए।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ल, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, डाॅ. मनोज मिश्र, डाॅ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला,, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित आदि एवं

मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, सहप्रभारी चौधरी अतुल अवस्थी ने भी न्यायाधीस स्व. कृष्ण मोहन पाण्डेय जी की धर्म पत्नी स्व. सुशील पाण्डेय जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Loading...

Check Also

भारी कलह के चलते रायबरेली में बिखरी भाजपा, राहुल बनायेंगे जीत का इतिहास !

मनोज श्रीवास्तव, लखनऊ : रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराना शायद ...