Breaking News

बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

बागपत : यूपी के बागपत में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां बुधवार को दिन निकलते ही एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही युवक घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल युवक को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बिनौली थानाक्षेत्र के बड़ावदा गांव निवासी छात्र मनीष (19) पुत्र सत्तु बुधवार सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही मनीष जमीन पर गिर पड़ा। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर की तरफ दौड़े। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की काफी तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। उधर घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। गोली लगते ही युवक घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल युवक को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...