Breaking News

प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी नई जिम्मेदारी दे सकती, मिल सकता है पूरे यूपी कांग्रेस का प्रभार

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी नई जिम्मेदारी दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभार दे दिया जाए। अब वो प्रदेश के पूर्वी हिस्से की प्रभारी हैं और पश्चिमी हिस्सा ज्योतिरादित्य के जिम्मे है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद से अब तक लगातार कांग्रेस में आत्ममंथन का दौर चल रहा है। राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था।  इसके बाद से पार्टी के लिए नए अध्यक्ष की तलाश जारी है। हालांकि इस बीच पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।

दूसरी ओर उत्त्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर भी पार्टी कोई प्रभाव नहीं डाल पाई थी। यहां तक कि खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से अपना चुनाव हार गए थे। उन्हें भाजपा की महिला नेता स्मृति ईरानी ने हराया। अमेठी को कांग्रेस पार्टी की पारंपरिक सीट माना जाता रहा है।  सूत्रों के अनुसार, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभार दे दिया जाए। अब वो प्रदेश के पूर्वी हिस्से की प्रभारी हैं और पश्चिमी हिस्सा ज्योतिरादित्य के जिम्मे है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद से अब तक लगातार कांग्रेस में आत्ममंथन का दौर चल रहा है।

Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...