Breaking News

प्रियंका गांधी को स्मृति ईरानी का जवाब, कांग्रेस का दोगलापन देख रही है यूपी की जनता

कांग्रेस की ‘गाय बचाओ किसान बचाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेसियों की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी के आरोपों का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब दिया है। रविवार को अमेठी में स्मृति ईरानी ने कहा कि जो दोगलापन कांग्रेस दिखा रही है, जनता उनकी सच्चाई जानती है। 

शनिवार को कांग्रेस ने गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को धारा 144 का उल्लंघन करने में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसे लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला था। 

उसी हमले का जवाब रविवार को स्मृति ईरानी ने दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जिन लोगों ने यूपी में किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया और वापस नहीं किया। केरल में पदाधिकारियों द्वारा गाय की हत्या करके इश्तिहार पूरे देश में छपवा दिया। यूपी की जनता इतनी भ्रमित नहीं है कि इन्हें माफ कर दे। जो दोगलापन कांग्रेस दिखा रही है, जनता उनकी सच्चाई जानती है। 

कांग्रेस की यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष लल्लू की गिरफ्तारी के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट से भाजपा सरकार पर हमला किया था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा था कि आप खेती किसानी की दुर्दशा उजागर करने और गौवंश के साथ हो रहे अनाचार का पर्दाफाश करने के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं। आप गाय बचाओ किसान बचाओ का नारा बुलंद कर रहे हैं। दुनिया की कोई भी शक्ति आपको किसान हित का सवाल उठाने से रोक नहीं सकती।

स्मृति ईरानी ने कृषि कानून को लेकर राहुल गांधी पर भी हमला बोला। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्मृति ने कहा कि ये वो जादूगर है जिसने दोस्तों के साथ मिलकर खाद मांग रहे अमेठी के किसानों पर लाठी चलवाई।

सम्राट साइकिल के नाम पर किसानों की ज़मीन आज तक हड़प रखी है। इनके जादू से परेशान होकर अमेठी का किसान 2019 में मोदीजी संग चला और आज विकास पथ पर अग्रसर होकर कृषि क़ानूनों का समर्थन कर रहा है।

Loading...

Check Also

अग्निवीर से युवाओं की बेरुखी ! कैसे सेना करेगी देश की सुरक्षा….?

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, ग्वालियर / मुरैना / भिण्ड : मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल ...