Breaking News

प्रियंका गांधी का पिछले दो संसदीय चुनावों में उनका अपनी पार्टी के लिए प्रचार अभियान असफल रहा: मुख्यमंत्री

लखनऊ। प्रियंका गांधी को हाल ही में कांग्रेस पार्टी का महासचिव और पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी की नियुक्ति आगामी लोकसभा चुनावों में कोई खास फैक्टर साबित नहीं होगी, क्योंकि पिछले दो संसदीय चुनावों में उनका अपनी पार्टी के लिए प्रचार अभियान असफल रहा है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबधन को खारिज करेगी और भाजपा पिछले लोकसभा चुनावों की अपनी तालिका में और बढ़ोतरी करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले दो संसदीय चुनावों में प्रियंका गांधी ने अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया था, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला। हमारे नेता नरेंद्र मोदी, अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले लोकसभा चुनावों में भी विपक्ष को हराएंगे। दिनेश शर्मा ने दावा किया कि इस बार भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए यूपी में 74 लोकसभा सीट जीतेगा। उन्होंने कहा कि हमारी गिनती कम से कम एक सीट ज्यादा रहेगी। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राम मंदिर के मसले पर कहा, राम मंदिर मुद्दा हमारे लिए राजनीतिक नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा मामला है और आप हर दिन अपनी आस्था नहीं बदल सकते। हमें पक्का यकीन है कि राम मंदिर का निर्माण होगा। हम कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...