Breaking News

कानून व्यवस्था ठीक करें, जनता परेशान है : प्रियांका गांधी वाद्रा

राहुल यादव, लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव  प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री के नाम पत्र में महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा है कानपुर, गोंडा, गोरखपुर की घटनाएं आपके संज्ञान में होंगी। मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ आपका ध्यान खींचना चाहती हूँ। मेरी इस परिवार से बात हुई है।

गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी लगभग एक महीने से गुमशुदा हैं। परिवार की आशंका है कि उनका अपहरण हो गया है। बार-बार आग्रह के बाद भी पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई ठोस ऐक्शन नहीं हो रहा है। दो दिन पहले हमारी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके परिजनों से भी मिला था। वे बहुत ही चिंतित और परेशान हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कृपया उनकी मदद करें और पुलिस अधिकारियों को सख़्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी सहायता की जाए।

उत्तर प्रदेश में अपहरण की घटनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं। कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरी मुस्तैदी और दक्षता से कार्यवाही करें।

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...