Breaking News

नीतीश कुमार से नाराज उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आज करेगी RLSP की बैठक , हो सकती बड़ी घोषणा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) पटना में शनिवार को अपनी पार्टी रालोसपा (RLSP) की बैठक करेंगे। इस बैठक में उपेंद्र कुशवाहा कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सत्तारूढ़ राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था पर बने गतिरोध और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उनका अपमान किए जाने पर शनिवार को पटना में पार्टी बैठक में चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए वक्त मांगा था, लेकिन भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
कुशवाहा गुरुवार को पटना से दिल्ली भी आये थे और उन्होंने ट्वीट किया था कि सीट-बंटवारे पर और नीतीश कुमार ने कथित तौर पर उनका अपमान किया है और इस संबंध में शाह से मिलने का समय मांगा है। वहीं भाजपा के सूत्रों की मानें तो शाह से उनकी मुलाकात की कोई संभावना नहीं लगती। कुशवाहा ने दिल्ली में दावा किया कि उनकी पार्टी 2014 के चुनावों की तुलना में बढ़ गई अपनी ताकत के अनुरूप ही 2019 के लोकसभा चुनावों में सीटें चाहती है। 2014 में पार्टी तीन सीटों पर लड़ी थी। भाजपा ने संकेत दिया है कि वह कुशवाहा को दो से ज्यादा सीटें नहीं दे सकती। कुशवाहा ने अपने इस आरोप को भी दोहराया कि कुमार ने उन्हें ‘नीच’ कहा था। अटकलें हैं कि बैठक में कुशवाहा भाजपा नीत राजग में बने रहने के संबंध में बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...