Breaking News

नाजायज सम्बन्ध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने क्रूरता की हदें की पार

अररिया : पति के दूसरी महिला से नाजायज सम्बन्ध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया। बहसी पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से चीर कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गम्भीर हालत में जख्मी महिला को परिजनों ने इलाज के लिए कुर्साकांटा पीएचसी में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि जख्म गम्भीर होने की वजह से उसे छह टांका लगा है और प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक रक्तस्राव होने के बाद उसे तीन यूनिट ब्लड भी चढ़ाया जा चुका है।  चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति में सुधार हो रहा है। घटना सिकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने महिला थाने में आरोपी पति अभनी राय व उनके परिजनों को आरोपी बनाया है। बताया गया कि पीड़िता की शादी करीब दस वर्ष कुआपोखर के अभनी राय से हुई है। उसे दो पुत्र भी है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दो लाख रुपये दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पत्नी के असमर्थता जताने पर मारपीट के साथ ही खाना में जहर देकर मारने व फांसी पर लटकाने का भी प्रयास किया गया।

दो बार पकड़ कर पुलिस थाने भी ले गयी थी।बताया कि कुछ वर्षों से अभनी राय का एक महिला से अवैध सम्बन्ध है। जब उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो दो दिन पहले मंगलवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे अभनी राय ने ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट को बेरहमी से चीर दिया। बताया कि फिलहाल वे अपनी बेटी को लेकर अररिया के ओमनगर में रिश्तेदार के घर पर हैं। रीता कुमारी, एसएचओ,महिला थाना अररिया ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।पुलिस पीड़िता से भी घटना की जानकारी ली है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...