Breaking News

दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सारे रेकॉर्ड, पारा पहुंचा 49 डिग्री के पार, लू के थपेड़ों से लोग हुए परेशान

नई दिल्ली। उत्तर भारत में चल रहे लू के प्रकोप के बीच रविवार को गर्मी ने दिल्ली को बेहाल कर दिया। आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर सामान्य से पांच अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ रविवार का दिन बीते पांच सालों में सबसे गर्म रहा है। इससे पहले 2017 में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

वहीं, दिल्ली के मुंगेशपुर इलाका में पारा 49.2 व नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। साथ ही दिल्ली के सभी मानक केंद्रों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से राहत की उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, पश्चिमी दिशा से आने वाली गर्म हवाओं के कारण दिल्ली के बाहरी इलाकों में पार अधिक रिकॉर्ड किया गया है। विभाग ने एक दिन पहले ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई थी। इस कड़ी में रविवार सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर रहे।

दोपहर तक तल्ख हुए सूरज के तेवरों के कारण घरों से बाहर निकले लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। लोगों का कहना था कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 45.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 13 से 56 फीसदी रहा।

Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...