Breaking News

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में अजिंक्य रहाणे का बड़ा कारनामा

टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में शानदार शतक जड़ दिया। रहाणे ने 115 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसकी मदद से भारत मुश्किल हालात से निकलकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 267 जोड़े। भारतीय बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा बार चौथे विकेट कि लिए 200+ की साझेदारी की बात करें, तो रहाणे ने पांचवीं बार ऐसा कर दिखाया है। इसके साथ ही रहाणे ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। अपने करियर के दौरान सचिन भी चौथे विकेट के लिए पांच बार 200+ की साझेदारी में शामिल रहे।

भारतीय बल्लेबाज: चौथे विकेट के लिए 200+ की पार्टनरशिप
5 बार अजिंक्य रहाणे
5 बार सचिन तेंदुलकर
3 बार सौरव गांगुली
3 बार- विराट कोहली
2 बार- वीवीएस लक्ष्मण

रांची टेस्ट के दौरान राहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने 267 रन जोड़े, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले खुद रहाणे ने विराट कोहली के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पुणे टेस्ट में 178 रन जोड़े थे।

रोचक फैक्ट
किसी भी टीम के खिलाफ चौथे विकेट के लिए सर्वाधिक रनों की पार्टनरशिप में भी रहाणे का योगदान है। रहाणे और विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 में इंदौर टेस्ट के दौरान 365 रन जोड़े थे।

रहाणे ऐसे बने संकटमोचक
आपको बता दें कि इस टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे तब बल्लेबाजी के लिए आए थे जब टीम इंडिया के 39 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। रहाणे ने ओपनर रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया है। रहाणे के पास शतक बनाने का मौका था, जिसको उन्होंने भुना लिया। रहाणे ने 169 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से अपने करियर का 11वां शतक जड़ दिया। अजिंक्य रहाणे ने आखिरी बार अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा टेस्ट में शतक जड़ा था।  भारतीय सरजमीं पर रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट शतक साल 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका था। अक्टूबर 2016 के बाद अब जाकर अक्टूबर 2019 में रहाणे के बल्ले से भारत में शतक निकला है। साल 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रहाणे ने 188 रन की पारी खेली थी। हालांकि, रहाणे का लगातार दूसरी सीरीज में ये दूसरा शतक है। इससे पहले अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से शतकीय पारी निकली थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रहाणे का यह तीसरा शतक है।

इससे पहले 2015 में दिल्ली में उन्होंने एक मैच की दोनों पारियों में इस अफ्रीकी टीम के खिलाफ शतक जड़ा था। इससे पहले वह किसी भी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा दो सेंचुरी जड़ पाए थे। रहाणे ने न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 2-2 सेंचुरी जड़ी हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ वे एक-एक शतक ठोक पाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके तीन शतक हो गए हैं। रहाणे अब तक टेस्ट करियर में खेले 61 मैच की 103 पारियों में 43.21 की औसत से 3975 रन बनाए हैं। जिसमें 11 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। रहाणे ने इनमें से 7 शतक घर के बाहर विदेशी धरती पर लगाए हैं।

Loading...

Check Also

बाबूराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप – 2023 का शुभारंभ………..

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय ...