Breaking News

तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस, 24 घंटे में मिले 220 नए मामले, 208 हुए रिकवर

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमितों की संख्या भी आग की तरह बढ़ रही है। नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ के अलावा मेरठ और आगरा जैसे शहरों में भी केस बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार शाम आई रिपोर्ट में 220 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा 100 मरीज गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं।

इसके बाद गाजियाबाद में 50 और लखनऊ में 21 पॉजिटिव मिले। वहीं, आगरा में 12 केस और बुलंदशहर में 5 मरीज मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी और हमीरपुर में 3-3 नए केस आए हैं। यूपी में इस समय एक्टिव केस 1394 हैं। इस बीच गुरुवार को मेरठ में बुजुर्ग संक्रमित की मौत की भी पुष्टि हुई है।

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, राज्य में अब तक कुल 31 करोड़ 35 लाख 25 हजार 300 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में 15 करोड़ 29 लाख 54 हजार 297 को पहली डोज और 12 करोड़ 98 लाख 61 हजार 915 को दोनों डोज लग चुकी है। यूपी में इसके अलावा 15 से 17 साल के बीच के 1 करोड़ 33 लाख 4 हजार 914 को पहली डोज और 91 लाख 54 हजार 159 को दोनों डोज लगा दी गई है।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...