Breaking News

डाॅ. कफील की रिहाई पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी मुबारकबाद

अशाेेेक यादव, लखनऊ। डाॅ. कफील खान की रिहाई का आदेश आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर की है।

प्रियंका ने फैसले के तत्काल बाद ट्वीट कर कहा, आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डाॅ. कफील खान के ऊपर से रासुका हटाकर उनकी तत्काल रिहाई का आदेश दिया है।

अब उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बिना किसी दुर्भावना के डाॅ. कफील खान को तत्काल रिहा कर देगी। प्रियंका ने डाॅ. कफील की रिहाई का प्रयास करने वाले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी मुबारकबाद दी है।

बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी के नेतृत्व में डाॅ. कफील की रिहाई के लिए पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान और सभाओं के आयोजन का अभियान चलाया गया था।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...