Breaking News

डायबिटीक पेशेंट को नहीं खाना चाहिए खाएं आम, इन लोगों को भी करना चाहिए परहेज

आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है, शायद इसलिए इसे फलों का राजा भी कहा जाता है लेकिन हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। उसी तरह आम का सेवन भी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। जी हां, कुछ हेल्थ कंडीशन में इसका सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि किस सिचुएशन में आम का सेवन नहीं करना चाहिए।
ज्यादा मात्रा में ना करें आम का सेवन
पोषक तत्वों से भरपूर आम का सेवन सीमित मात्रा में ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ज्यादा मात्रा में आम खाने से आपको त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, आम के मुंह पर एक तरल पदार्थ होता है जिसे अगर ठीक से साफ ना किया जाए तो आपको खराश और गले में सूजन और दर्द जैसी परेशानी भी हो सकती है।
इन लोगों को नहीं करना चाहिए आम का सेवन
पेट से जुड़ी समस्याएं
अगर आपको पेट से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो इसका सेवन ना करें क्योंकि ज्यादा आम खाने से पेट में आंव पड़ना, लूज मोशन जैसी बीमारी हो सकती हैं। साथ ही इससे पेट में फाइबर की मात्रा बढ़ती है, जिससे दस्त लग सकते हैं।
मोटापा
अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है तो आम से परहेज करें क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में शुगर व कैलोरी होती है। इससे आपका वजन कम होने की बजाए और भी बढ़ सकता है।एलर्जी
आम को जल्दी पकाने के लिए कैमिकल्स इंजैक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जिन लोगों को एलर्जी की समस्या होती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
दिल के मरीज
इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जो दिल के रोगियों को नुुकसान पहुंचाता है।
अस्थमा के मरीज
अस्थमा के मरीजों को भी आम नहीं खाना चाहिए। इसमें एक ऐसा एसिड होता है, जो सांस लेने में दिक्कत पैदा करता है इसलिए अस्थमा रोगियों को इससे बचना चाहिए। इसके अलावा साइनस पेशेंट को भी आम का सेवन नहीं करना चाहिए।
गठिया के मरीज
इसमें विटामिन डी होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन शरीर में विटामिन डी की मात्रा बढ़ा देता है, जो दांतों और हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही गठिया की परेशानी वाले लोगों को आम से कोसों दूर रहना चाहिए।
मुंह में छाले
आम की तासीर गर्म होती है। जिन लोगों के मुंह में छाले होते हैं उन्हें आम का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।
डायबीटिक पेेशेंट
जिन लोगों को डायबिटीज की प्रॉब्लम हो उन्हे आम का कम सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, आम काफी मीठा होता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक आप दिन में 1 आम खा सकते हैं लेकिन रेशेदार आम खाने से परहेज करें क्योंकि इसे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

Loading...

Check Also

अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर द्वारा रेक्टल कैंसर के पहले एकीकृत अंग और रोग-विशिष्ट कार्यक्रम का अनावरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) ने हाल ही में अपोलो ...