Breaking News

कृष्णानंदराय हत्या मामला, दिल्ली की सीबीआई कोर्ट ने मुख्तार अंसारी समेत सभी आरोपियों को किया बरी

नई दिल्ली: पूर्व बीजेपी विधायक कृष्णानंदराय हत्या मामले में दिल्ली की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बाहुबली व बसपा नेता मुख्तार अंसारी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। बता दें कि बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के समय मुख्तार अंसारी जेल में बंद थे। इसके बावजूद उनपर लोगों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप लगे। इसी दौरान बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय को उनके 6 अन्य साथियों को सरेआम गोलीमार हत्या कर दी गई। हमलावरों ने 6 एके-47 राइफलों से 400 से ज्यादा गोलियां चलाई थीं। मारे गए सातों लोगों के शरीर से 67 गोलियां बरामद की गई थीं।

इस हमले का एक महत्वपूर्ण गवाह शशिकांत राय 2006 में रहस्यमई परिस्थितियों में मृत पाया गया था। उसने कृष्णानंद राय के काफिले पर हमला करने वालों में से अंसारी और बजरंगी के निशानेबाजों अंगद राय और गोरा राय को पहचान लिया था। कृष्णानंद राय की हत्या के बाद मुख्तार अंसारी का दुश्मन ब्रजेश सिंह गाजीपुर-मऊ क्षेत्र से भाग निकला था। 2008 में उसे उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया था। 2008 में अंसारी को हत्या के एक मामले में एक गवाह धर्मेंद्र सिंह पर हमले का आरोपी बनाया गया था हालांकि बाद में पीड़ित ने एक हलफनामा देकर अंसारी के खिलाफ कार्यवाही रोकने का अनुरोध किया था।

2012 में महाराष्ट्र सरकार ने मुख्तार पर मकोका लगा दिया था। उनके खघ्लिाफ हत्या, अपहरण, फिरौती सहित जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों में मुख्तार अंसारी समेत संजीव माहेश्वरी, एजाजुल हक, अफजघल अंसारी, राकेश पांडेय, रामु मल्लाह, मंसूर अंसारी और मुन्ना बजरंगी शामिल थे। इन सभी को बरी कर दिया गया है। बता दें कि मुन्ना बजरंगी की मौत हो चुकी है। मुख्तार अंसारी का जन्म यूपी के गाजीपुर जिले में ही हुआ है। उनके दादा मुख्तार अहमद अंसारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। जबकि उनके पिता एक कम्यूनिस्ट नेता थे। राजनीति मुख्तार अंसारी को विरासत में मिली। किशोरवस्था से ही मुख्तार निडर और दबंग थे। उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा और सियासी राह पर चल पड़े। कॉलेज में उन्होंने एक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा कुछ खास नहीं किया। लेकिन राजनीति विज्ञान के एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.बी. सिंह के मुताबिक वह एक आज्ञाकारी छात्र थे। वर्तमान में अंसारी घोसी सीट से विधायक हैं।

Loading...

Check Also

कौशांबी, प्रतापगढ़ में भाजपा को निपटाने के बाद “राजा भइया” मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल को सबक सिखायेंगे !

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ : लोकसभा चुनाव में ठाकुर मतों के लिये तरस गयी भाजपा ...