Breaking News

कांगड़ा भाजपा में घमासान: जयराम ठाकुर ने बुलाई पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक

कांगड़ा: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदस्यता अभियान के बहाने अपने सरकारी निवास ओक ओवर में आज भाजपा पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में कांगड़ा जिले में पार्टी में सामने आई गुटबाजी का तोड़ निकाला जाएगा। इसमें इंदु गोस्वामी के भाजपा महिला मोर्चा पद से इस्तीफा देने और धवाला मामले पर मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और संगठन महामंत्री पवन राणा भी मौजूद रहेंगे। रमेश धवाला बतौर विधायक अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इंदु के पहुंचने पर संशय है। कुछ नेताओं के निशाने पर संगठन महामंत्री पवन राणा भी हैं।

कांगड़ा जिले में खड़े संगठनात्मक संकट के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक्शन मोड में आ गए हैं। सोमवार शाम साढे़ छह बजे भाजपा के सभी विधायकों को बुलाया गया है। इसमें चर्चा का विषय भाजपा का सदस्यता अभियान होगा। 10 अगस्त तक भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया है। बैठक में चर्चा का बिंदु कांगड़ा प्रकरण रहेगा। उधर सत्ती ने भी धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में विधानसभा उपचुनाव में टिकट के चाहवानों को कड़ा संदेश दिया है कि टिकट मांगने वालों को हरगिज टिकट नहीं मिलेगा। इसका फैसला हाईकमान परफॉरमेंस के आधार पर करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी गुटबाजी से बचने को कड़े निर्णय ले रही है।

Loading...

Check Also

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है, अब संविधान बदलने की कोशिश कर रही है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, रसूलाबाद / बेला / कन्नौज लोकसभा क्षेत्र : समाजवादी पार्टी के ...