Breaking News

कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकों में कामकाज प्रभावित, पैसों के लेन-देन को लेकर कारोबार ठप

शिमला : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय के विरोध में आज देश भर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हिमाचल के बैंकों में भी हड़ताल से कामकाज प्रभावित रहा। हड़ताल के चलते दिवाली के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर कारोबार प्रभावित होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के अनुसार राजधानी शिमला सहित सभी जिला मुख्यालयों में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बैंकों का विलय रोका जाए। जनविरोधी बैंकिंग सुधारों को बंद किया जाए। खराब ऋण की वसूली सुनिश्चित कर ऋण नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।  दंडात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों को प्रताड़ित न किया जाए। सेवा शुल्क में वृद्धि न की जाए। जमा राशियों पर ब्याज दर बढ़ाई जाए। नौकरी एवं नौकरियों की सुरक्षा पर हमले रोके जाएं। सभी बैंकों में समुचित भर्ती की जाए। हिमाचल के बैंकों में भी हड़ताल से कामकाज प्रभावित रहा। हड़ताल के चलते दिवाली के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर कारोबार प्रभावित होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के अनुसार राजधानी शिमला सहित सभी जिला मुख्यालयों में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देश भर में हड़ताल का आह्वान किया है।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...