Breaking News

करीना से मिलने महबूब स्टूडियो पहुंचे नन्हें तैमूर, लाडले को संभालती दिखीं मम्मी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक बार फिर से नन्हें तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, करीना महबूब स्टूडियो में स्पॉट हुईं, जहां वह सेट पर शूटिंग में बिजी दिखीं। इस दौरान नन्हें तैमूर नैनी के साथ मम्मी करीना मिलने सेट पर पहुंचे। तस्वीरों को देखकर ये साफ लग रहा है कि वह करीना के बिना काफी उदास लग रहे थे, जिसके बाद वो मम्मी से मिलने सेट पर पहुंच गए। इस दौरान करीना छोटे नवाब को गोद में उठाए हुए नजर आईं। कुछ तस्वीरों में नन्हें तैमूर रोते हुए नजर आए, जिसके बाद नैनी और करीना उन्हें संभालती हुईं दिखीं।
तस्वीरों में करीना ग्रीन और ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए काफी ग्लैमरस और स्टनिंग लुक में नजर आईं। ड्रेस के साथ उन्होंने ओपन हेयर रखे थे जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। वहीं तैमूर पिंक कलर की स्वैट-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए नजर आए। तस्वीरों में मां-बेटे की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। रोते हुए तैमूर को सभी चुप करवाते दिखे। तैमूर को अक्सर करीना के साथ स्पॉट किया जाता है, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो जाती है। करीना अपने लाडले से बेहद प्यार करती हैं और अक्सर अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर अक्सर उनके साथ टाइम स्पेंड करते हुए दिख जाती हैं। दरअसल, 20 दिसंबर को नन्हें तैमूर 2 साल के हो जाएंगे। बीेते दिनों पटौदी खानदान ने लाडले का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें कपूर परिवार से लेकर बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे। नन्हें तैमूर अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में काफी खुश दिखे। बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।

Loading...

Check Also

शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल शो ‘किस्मत की लकीरों से’ ने पूरे किए 500 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू एंटरटेनमेंट के प्रमुख एफटीए चैनल, शेमारू उमंग, मूल प्रोग्रामिंग ...