Breaking News

एशियाडः जॉनसन ने 1500 मीटर रेस में ने स्वर्ण जीता,चित्रा उन्नीकृष्णन ने कांस्य,सीमा पुनिया ने डिस्कस थ्रो में कांस्य जीता

लखनऊ : जिनसन जॉनसन ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन 1,500 मीटर रेस में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इस स्पर्धा के महिला वर्ग में भारत की चित्रा उन्नीकृष्णन ने कांस्य पदक जीता। वहीं महिला डिस्कस थ्रो सीमा पुनिया ने देश को कांस्य पदक दिलाया। जॉनसन ने 1,500 मीटर की दूरी 3:44:72 मिनट में पूरी की। इस स्पर्धा का रजत ईरान के आमिर मुरादी और कांस्य बहरीन के मोहम्मद तिओली ने जीता। आमिर ने 3:45:62 और तिओली ने 3:45:88 मिनट का समय निकाला। इस स्पर्धा में 800 मीटर रेस में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले मनजीत सिंह चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 3:46:57 मिनट में रेस पूरी की। वे 0.69 सेकंड के अंतर से कांस्य पदक जीतने से चूक गए।तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ किया ः महिला डिस्कस थ्रो में सीमा ने 62.26 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने पहले प्रयास में 58.51 तीसरे में 62.26, तीसरे में 61.28 और छठे प्रयास में 61.18 का थ्रो किया। उनके दूसरे और पांचवें प्रयास फाउल हो गए। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन यांग चेन ने और उनकी हमवतन बिन फेंग ने रजत पदक जीता। यांग ने 65.12 और बिन ने 64.25 मीटर का थ्रो किया। भारत के इस एशियाड में अब 57 पदक हो गए हैं। इनमें 12 स्वर्ण हैं। सीमा ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। उन्होंने वहां 60.14 मीटर दूर चक्का फेंका था।

 

महिला स्क्वैश टीम सेमीफाइनल में : दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा के हारने के कारण भारतीय महिला स्क्वैश टीम को ग्रुप बी हॉन्गकॉन्ग से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही कांस्य पदक पक्का कर लिया। भारत इस हार के बाद भी ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला पूल ए में टॉप पर रहने वाले मलेशिया से होगा। दीपिका और जोशना को क्रमश: जोए चान और एनी यू से 1-3 और 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुनैना कुरुविला ने जी लोक हो को हराया। सुनैना का यह पहला एशियाड है। वे दीपिका की कजिन हैं। उन्होंने 0-2 से पिछड़ने के बावजूद 5-11, 13-15, 11-6, 11-9, 14-12 से जीत हासिल की। भारतीय महिला टीम ने 2014 इंचियोन एशियाड में रजत पदक जीता था।

 अंचत प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई : भारत के अंचत शरत कमल ने टेबल टेनिस में पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंचत ने आखिरी-32 के मुकाबले में पाकिस्तान के 52 साल के आसिम मोहम्मद कुरैशी को मात दी। इंचियोन एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले अंचत ने कुरैशी को 18 मिनट में 4-0 (11-4, 11-8, 11-7, 11-5) से मात दी।

 वॉलीबॉल में म्यांमार से हारा भारत : म्यांमार ने पुरुष वॉलीबॉल में भारत को पांच गेम तक चले मुकाबले में 3-2 से हराया। म्यांमार ने पहला सेट 25-21 से जीता। दूसरे सेट में भारत ने 25-18 से जीत हासिल की। तीसरे सेट में म्यांमार ने फिर बाजी मारी और भारत को 27-25 से हरा दिया। चौथे गेम में भारत ने 25-15 से जीत हासिल कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचाया। आखिरी और निर्णायक गेम में म्यांमार ने भारत को 15-13 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे 47 मिनट तक चला। कनोए के फाइनल में चम्पा ने किया निराश : नौकायान की कनोए स्पर्धा में भारत की चम्पा ने 161.63 का स्कोर किया। उन्होंने सेमीफाइनल में 176.14 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन की शि चेन ने जीता। उन्होंने 110.32 का स्कोर किया। चीनी ताइपे की विहान चेन ने 111.14 के साथ रजत और थाईलैंड की अट्राचापोन दुवांगलावा ने 116.34 के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

Loading...

Check Also

पटना के अभिषेक सोनू, पोकर में दिखा रहे अपना जलवा

लाइव-स्‍ट्रीमिंग के दौरान मनीमेकर का प्रतिष्ठित ब्रेसलेट जीता सूर्योदय भारत समाचार सेवा, पटना : नेशनल ...