Breaking News

उन्नाव दुष्कर्म कांड: पीड़िता व परिवार एवं वकील के साथ हुई घटना को लेकर कांग्रेसियों ने शहर में कैंडल मार्च निकाल, विरोध जताया

सीतापुर। उन्नाव के माखी दुष्कर्म कांड पीड़िता व परिवार एवं वकील के साथ हुई घटना का कांग्रेसियों ने शहर के अंबेडकर पार्क में कैंडल निकालकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित ने घटना की निदा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, अपराधी बेखौफ हैं। लोग परेशान है और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

शहर अध्यक्ष पुष्पा भार्गव ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। इस तरह का निर्मम कृत्य अशोभनीय है। कांग्रेसियों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान सुरेश गुप्ता, आशीष मिश्रा, आमोद मिश्रा, रमेश निषाद, शिशिर बाजपेयी, संजय दीक्षित, धीरेश कश्यप, राजीव शर्मा, मसरूर अहमद खान, रोहित अवस्थी, ऋचा मिश्रा, संतोष भार्गव आदि मौजूद रहे। शहर अध्यक्ष पुष्पा भार्गव ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। इस तरह का निर्मम कृत्य अशोभनीय है। कांग्रेसियों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान सुरेश गुप्ता, आशीष मिश्रा, आमोद मिश्रा, रमेश निषाद, शिशिर बाजपेयी, संजय दीक्षित, धीरेश कश्यप, राजीव शर्मा, मसरूर अहमद खान, रोहित अवस्थी, ऋचा मिश्रा, संतोष भार्गव आदि मौजूद रहे।

Loading...

Check Also

जानलेवा कोरोना वैक्सीन मामले को सुप्रीमकोर्ट स्वतः संज्ञान में ले, दोषी लोगों पर चलाए नरसंहार का मुकदमा – रामगोविंद चौधरी

  अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय ...