Breaking News

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या हुई 431, कोरोना वायरस की चपेट में 40 जिले

अशोक यादव, लखनऊ। यूपी में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 21 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 431 हो गई है। वहीं प्रदेश के 40 जिले इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 431 में से 32 लोग इलाज के बाद ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं कोरोना से प्रदेश में चार लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतक आगरा, वाराणसी, बस्ती और मेरठ के रहने वाले थे। इसके अलावा यूपी में आठ हजार 671 लोग क्वारंटाइन और 459 लोग आइसोलेशन वार्ड में हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य के 40 जिले कोरोना से प्रभावित हैं। हम पिछले दो दिन से एक हजार सैंपल की जांच कर रहे हैं। जल्द ही इसे बढ़ाकर प्रतिदिन 1500 सैंपल किया जाएगा

Loading...

Check Also

दुष्कर्मी नेताओं से भरी बीजेपी को सत्ता से जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाये : ममता चौधरी, कांग्रेस नेत्री

प्रज्वल रेवन्ना की तस्वीर जलाते हुए कांग्रेस की महिला नेत्रियां सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ ...