Breaking News

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में लोहा व्यापारी का अपहरण, मांगी एक करोड़ की फिराैती

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी के बागपत में सोमवार सुबह लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यह वारदात सुबह चार बजे उस समय हुई जब व्यापारी घर से दुकान जा रहे थे। बताया जा रहा है दुकान का कुछ सामान आया था, उसको रिसीव करने वह घर से निकले थे।

इसी बीच रास्ते से उसे किडनैप कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने फोन कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कोइ कुछ नहीं कर रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  

जानकारी के मुताबिक नगर की खत्री गढ़ी के रहने वाले लोहा व्यापारी 52 वर्षीय आदेश जैन पुत्र मुल्तान जैन की माहवारी मार्ग पर लोहे के समान की सतीश मुल्तान के नाम से लोहे के समान की दुकान है। सोमवार की सुबह करीब चार बजे आदेश माल की गाड़ी उतरवाने के लिए दुकान पर जा रहा था।

दुकान से कुछ दूरी पर बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। उसके कुछ देर बाद परिजनो के पास एक करोड़ की रंगदारी का फोन आया। फोन आने पर ही परिजनों को अपहरण की जानकारी हुई।सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। उधर घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में व्यापारी पीड़ित व्यापारी के घर पहुंचे। उन्हीने व्यापारी को बरामद करने की मांग की। 

Loading...

Check Also

दुष्कर्मी नेताओं से भरी बीजेपी को सत्ता से जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाये : ममता चौधरी, कांग्रेस नेत्री

प्रज्वल रेवन्ना की तस्वीर जलाते हुए कांग्रेस की महिला नेत्रियां सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ ...