Breaking News

आज दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना, तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली: राजधानी में रविवार को कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम दिनभर सुहाना बना रहा। हालांकि कुछ इलाकों में दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन इस बीच बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी सुबह के साथ हुई दिन की शुरुआत के बाद सफदरजंग इलाके में 9.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई,

वहीं पालम इलाके में 7.1 एमएम बारिश और लोधी रोड इलाके में 5.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। सोमवार को राजधानी में सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरा रहने के आसार हैं जबकि तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।अगले सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन इस बीच बारिश की संभावना नहीं है। इस बीच न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की संभावना है। मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हालांकि शुक्रवार और शनिवार से आसमान साफ रहेगा और दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचे की संभावना है।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...