Breaking News

अवैध शराब रखने के आरोप में अरमान कोहली गिरफ्तार, बढ़ सकती हैं मुसीबतें

बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को बीती रात मुबंई पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक अरमान के घर से स्कॉच व्हिस्की की 41 बोतलें बरामद हुई हैं। मुबंई के सीनियर ऑफिसर के मुताबिक, अरमान के घर से ज्यादा स्कॉच व्हिस्की की बोतल मिली हैं। उन्होंने कहा कि आरोप के मुताबिक उनको 3 साल की जेल हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अरमान बुरी तरफ फंस सकते हैं। इससे पहले अरमान पर उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने बुरी तरह मारपीट करने का आरोप लगाया है। अरमान और नीरू पिछले 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

वहीं नीरु ने अपने गंभीर चोट की फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी आपबीती बताई थी। बता दें कि अरमान ने 1992 में आई फिल्म विरोधी से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे दुश्मन जमाना, अनाम, कोयल, कोहरा, औलाद के दुश्मन, जुआरी, वीर, कहर, दुश्मनी जैसी फिल्मों में नजर आए। बावजूद इसके वे अपनी पहचान नहीं बना पाए। फिल्मों के अलावा वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।  इससे पहले अरमान पर उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने बुरी तरह मारपीट करने का आरोप लगाया है। अरमान और नीरू पिछले 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। वहीं नीरु ने अपने गंभीर चोट की फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी आपबीती बताई थी।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...