Breaking News

अगर आप चाहती हैं कि लिपग्लॉस या लिपस्टिक स्मज न हो तो अपने होंठों पर सबसे पहले लिप . . . .

सूभा डेस्क : कल 14 फरवरी हैं ताे लडकियां खूबसूरत दिखने के लिए तरह तरह के उपाय व मेकअप करती हैं। सर्दियां आते ही शादियों का सीज़न शुरू हो जाता है। ऐसे अवसरों पर जहां यूनीक दिखने के लिए नए-नए लिप कलर ट्रेंड अपनाए जाते हैं। मौसम बदलने पर तमाम ब्रैंड्स भी अपने नए शेड्स लेकर आते हैं, जिन्हें फैशनेबल दिखने की चाहत रखने वाली हर युवती अपनाती है। 

कॉपर शेड
शाम की पार्टी के लिए यह जीवंत और बोल्ड मटैलिक कलर है, जिसके ऊपर कोई भी रेगुलर मैट लिपस्टिक लगाई जा सकती है। ऐसा करने से आपके होंठों को पाउटी लुक मिलेगा उससे आप सबसे खास दिखाई देंगी। मटैलिक कॉपर गोल्ड की यह खासियत है कि वह किसी भी लिपस्टिक पर अपनी चमकीली झिलमिलाहट छोड़ देता है। मटैलिक लिप शेड्स आपको ‘1970Ó के दौर में वापस ले जाते हैं। सिंपल लुक में इस शेड की लिपस्टिक लगाने से होंठों की खूबसूरती और उभरती है। रिफ्लेक्टिव इफेक्ट देने के लिए आप अपने लिप कलर पर लिप ग्लॉस भी लगा सकती हैं।

पर्पल बेरीज शेड 

इस सीज़न में ब्यूटी लवर्स की चाहत बन चुके, इन शेड्स में  कलर्ड बेरीज़, डार्क वॉयलेट, बैंगनी और ब्लूबेरी इन हैं। देखने में ये कलर्स वेस्टर्न हैं लेकिन इंडियन स्किन पर भी बखूबी जंचते हैं। आज की मॉडर्न वुमन, जिसे अपनी पर्सनैलिटी के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, इस शेड को अपने ब्यूटी किट में ज़रूर शामिल कर सकती है। बैंगनी (पर्पल) रंग की लिपस्टिक से होंठों को सजा कर आप इसके साथ मैंचिंग या मिक्स कलर के आउटफिट्स भी पहन सकती हैं। साथ ही इसी रंग से मिलता-जुलता या शाइनी आईलाइनर लगाने पर यह बोल्ड लुक देगा।

ब्राउन शेड

इस विंटर सीज़न में डार्क कलर भी ट्रेंड में हैं। यह ट्रेंड फैशन वीक व रनवे पर हर तर$फ छाया था। सलेब्रिटीज़ हों या आम लड़कियां, होंठों को डार्क शेड से हाइलाइट करने का यह तरीका हॉट और नया है। लिपस्टिक में ब्राउन कलर इंडियंस के बीच सबसे ज्य़ादा पॉपुलर है। पर हर तरह के ब्राउन शेड्स से अपने मेकअप किट के बजाय लाइट ब्राउन और रेडिश ब्राउन का चुनाव करें। अगर आप डार्क शेड्स पसंद करती हैं तो चॉकलेट ब्राउन एक अच्छा ऑप्शन है।

न्यूड शेड
ब्यूटी इंड्रस्टी में छाने वाले न्यूट्रल और नो-मेकअप लुक वाले ये लिप कलर इस सीज़न ट्रेंड में रहेंगे। नैचरल न्यूड लिप कलर आपके नैचरल लिप कलर को ओवरकोट नहीं करता, इसलिए इस कलर को आज लगभग सभी सलेब्रिटीज़ ट्राई कर रही हैं। नैचरल न्यूड लिप कलर $खरीदते समय आपको ग्लॉसी लिपस्टिक का ही चुनाव करना चाहिए।

मर्साला शेड
फैशन की दुनिया में इस बार ट्रेंड बनकर उभरा है मर्साला शेड। आपका कलर जैसा भी हो लेकिन रेड और ब्राउन से मिल कर बना मर्साला कलर आपको एलिगेंट लुक देता है। यह है ब्यूटी लवर्स का पसंदीदा लिप कलर। इसे कलर ऑफ द ईयर कहा गया है। मर्साला शेड का ही डार्क मरून कलर हर रंगत के साथ जंचता है।

ब्लैक कार्बन शेड
कार्बन ब्लैक शेड की लिपस्टिक आजकल कॉलेज गोइंग लड़कियों के बीच लोकप्रिय है। इस शेड को आप किसी भी कलर के आउटफिट्स के साथ कॉन्फिडेंट्ली कैरी कर सकती हैं। यह आपके हर आउटफिट पर ब$खूबी सूट करेगी और इससे आप सिंपल और एलीगेंट नज़र आएंगी। शाम की पार्टी में इसे लगाने से आप ग्लैमरस दिखेंगी। यह शेड आपके लुक को एक नया आयाम देगा। इसलिए ऊपर दिए गए सभी शेड्स में से अपनी पसंद के अनुसार लिपस्टिक चुनकर होंठों को दें नया और आकर्षक अंदाज़।

लिप क्रेयॉन

लिप क्रेयॉन इस्तेमाल के लिहाज़ से सुविधाजनक होते हैं। ये कई रंगों में मिलते हैं, इसलिए इनका चलन बड़ी तेज़ी से बढ़ रहा है। ये आपके होंठों को नया लुक देते हैं। स्मूद लिप्स के लिए क्रेयॉन्स के रूप में लाए गए ये लिप कलर्स मेकअप को बहुत आसान बना देते हैं। इन्हें आप कभी भी, कहीं भी यूज़ कर सकती हैं, यहां तक कि आप आईने के बिना भी इसे लगा सकती हैं। आप चाहें तो लिप पेंसिल की तरह लिप्स पर केवल आउट लाइन बनाने में इसका इस्तेमाल करें या फिर इसे लिपस्टिक की तरह लगाएं। ये मैट और ग्लॉस फिनिश में मिलेंगी।

लिप स्टेन
लिपस्टिक की अपेक्षा ज्य़ादा टिकाऊ होने के कारण लिप स्टेन को लिपस्टिक के ऑप्शन के रूप में देखा जाता है। यह लिपस्टिक की तरह न तो फैलता है, न ही चिपचिपा होता है। यदि आप चाहती हैं कि आपके होंठों की रंगत सारे दिन एक जैसी बनी रहे तो उसके लिए लिप स्टेन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह वॉटर या जेल बेस्ड प्रोडक्ट्स होते हैं, जिन्हें कुछ ऑयल और ड्राई कलर्स मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे एक बार लगाना ही काफी होता है, इसलिए ये किफायती होते हैं। इसे हटाने के लिए साधारण रिमूवर ही पर्याप्त है। इसमें एल्कोहॉल होता है, जो थोड़ी ड्राइनेस पैदा करता है इसलिए इसे लगाने से पहले लिप बाम लगा लेना चाहिए। इसे लगाने पर लिप लाइनर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। यदि होंठ ड्राई या पपड़ीदार हैं तो लिप स्टेन नहीं लगाना ख्चाहिए।

लिप लाइनर
लिप लाइनर की मदद से आप अपने होंठों के शेप को आसानी से उभार सकती हैं। अगर आप चाहती हैं कि लिपग्लॉस या लिपस्टिक स्मज न हो तो अपने होंठों पर सबसे पहले लिप लाइनर ही लगाएं।

Loading...

Check Also

यदि हैवी है ब्रेस्ट, तो ऐसे चुनें अपने लिए सही ब्रा

यह एक कॉमन मिसटेक है, जो अधिकतर बिग ब्रेस्ट की महिलाएं करती हैं। अमूमन महिलाएं ...