Breaking News

अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार हुआ

जीएसटी कलेक्शन मोदी सरकार के लिए राहत की खबर लेकर आया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली के मुताबिक अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
वित्त मंत्री ने एक ट्वीट में बताया, ”अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। जीएसटी की यह सफलता कम रेट, कर चोरी पर रोक और बेहतर अनुपालन की वजह से है।” इससे पहले सितंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 94,442 करोड़ रुपए रहा था। अगस्त के मुकाबले इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 93,690 करोड़ रुपए रहा था। इससे पहले अप्रैल महीने में ग्रोस जीएसटी रेवेन्यू एक लाख करोड़ के पार पहुंचा था। इस दौरान कुल जीएसटी कलेक्शन 1.03 लाख करोड़ रुपए रहा था।

Loading...

Check Also

ओरा फाइन ज्वेलरी ने पुणे में अपने स्टोर का किया भव्य पुनरोद्घाटन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / पुणे : भारत का मशहूर डायमंड ज्वेलरी ब्रांड ओरा ...