Breaking News

अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन, प्रत्याशियों ने लगाया पूरा जोर

पंजाब: लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें व आखिरी चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को प्रचार का आखिरी दिन है। 19 मई को पंजाब और चंडीगढ़ में मतदान होगा और चुनाव प्रचार का दौर आज थम जाएगा। इससे पहले सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए प्रचार करने में पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रचार थमने के बाद अगले 48 घंटे प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेनिंग कर सकेंगे। चंडीगढ़ में एक और पंजाब में 13 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग समेत पुलिस विभाग ने भी तैयारी कर ली है। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रेनिंग के बाद मतदान कर्मचारियों को रवाना किया जा रहा है।

पुलिस टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो गई है। प्रचार थमने से पहले सूबे के विभिन्न हलकों में प्रचार कर रहे बाहर के नेताओं और कार्यकर्ताटों को क्षेत्र छोड़ना होगा। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को प्रचार का आखिरी दिन है। 19 मई को यहां होने वाले मतदान के लिए शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशी प्रचार पर अपना पूरा जोर लगाएंगे। सिटी ब्यूटीफुल में दो पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद किरण खेर समेत 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार दोगुने प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों में कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बंसल और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमोहन धवन मैदान में हैं।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...