Breaking News

अंगूर से करें माइग्रेन का इलाज, कई ब्यूटी प्रॉब्लम भी होंगी दूर, जानिए इसके फायदें

अंगूर एक ऐसा फल है, जिसका ना तो छिलका उतारने और ना ही बीज का निकालने का झंझट होता है। कैलोरी, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, अंगूर से आप अपनी कई ब्यूटी प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि रोजाना अंगूर खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
अंगूर के गुण
1 कप अंगूर (92 ह) में 62 कैलोरी, 0.3ह फैट और 15ह शुगर होती है, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इसमें 1.8उह सोडियम, 3% डायटरी फाइबर, 5% पोटेशियम, 5% कार्बोहाइड्रेट, 0.6 ग्राम प्रोटीन, 1% विटामिन ए, 6% विटामिन सी, 1% कैल्शियम, 1% आयरन 1% मैग्निशियम और 5% विटामिन बी-6 पाया जाता है, जोकि आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।
अंगूर के फायदे
डायबिटीज में फायदेमंद
मधुमेह रोगियों को लगता है कि मीठा होने के कारण उन्हें अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए, जबकि यह पूरी तरह गलत है। अंगूर का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
माइग्रेन दर्द से राहत
अगर आपको माइग्रेन का दर्द हो रहा है तो 1 गिलास अंगूर का रस पीएं। इससे दर्द गायब हो जाएगा। वहीं रोजाना इसका सेवन आपको तनाव से दूर रखने में मदद करेगा।ब्रेस्ट कैंसर से बचाव
शोध के अनुसार, जो लोग रोजाना 1 कटोरी अंगूर का सेवन करते हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 50% कम होता है। इसके अलावा इसका सेवन आपको दिल की बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है।
हार्ट अटैक का खतरा करे कम
अंगूर का फल हार्ट अटैक के मरीज के लिए एसप्रिन की गोली की तरह काम करता है क्योंकि एसप्रिन की गोली शरीर में खून के थक्के जमने नहीं देती जिससे हार्ट ठीक रहता है। अगर आप भी हार्ट अटैक के मरीज है तो काले अंगूर का रस पीएं।
खून की कमी को करे पूरा
इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे शरीर में खून की कमी पूरी होता है। एनीमिया की शिकायत दूर करने के लिए आप 1 गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलाकर रोजाना पीएं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन अधिक मात्रा में बनेगा।
टीबी और ब्लड इंफैक्शन
अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिससे टीबी और ब्लड इंफैक्शन जैसी समस्याएं दूर होती है।
ग्लोइंग स्किन
अगर आप अपने चेहरे की झुर्रियों और दाग धब्बों से परेशान हैं तो अंगूर का फैस पैक लगाकर इससे छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए अंगूर, एवोकाडो पल्प, 2 चम्मच शहद और गुलाबजल को मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद ताजे पानी से साफ कर लें। इससे ना सिर्फ चेहरे पर ग्लो आएगा बल्कि यह त्वचा में नमी भी बनाए रखेगा।
सनबर्न से सुरक्षा
गर्मियों में सनबर्न की समस्या आम देखने को मिलती है। ऐसे में अंगूर ना सिर्फ सनबर्न को ठीक करेगा बल्कि यह त्वचा को नुकसान पहुंचने वाली यूवी किरणों से भी बचाएगा। इसे डाइट में शामिल करने के साथ रोजाना इसके रस से चेहरे पर मसाज करें।
सांवलापन करे दूर
अंगूर का रस पीने पर खून साफ होने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। साथ ही इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो खून की कमी को पूर करके त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। इतना ही नहीं, रोजाना इसका सेवन एंटी-एजिंग समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करता है।
मजबूत और घने बाल
अंगूर के बीजों से बना तेल बालों को पोषण देकर मजबूत व घना बनाता है। इसके तेल में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। फिर कुछ देर बात ताजे पानी से बाल धो लें और कंडीशनर जरूर करें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल ना सिर्फ बालों को मजबूत बनाएगा बल्कि इससे हेयरफॉल व डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी दूर होगी।

Loading...

Check Also

अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर द्वारा रेक्टल कैंसर के पहले एकीकृत अंग और रोग-विशिष्ट कार्यक्रम का अनावरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) ने हाल ही में अपोलो ...