Breaking News

लखनऊ : शव जलाने के लिए फिर लगीं कतारें, 4 से 5 घंटे तक इंतजार

अशाेक यादव, लखनऊ। बैकुंठ धाम भैंसा कुंड श्मशान घाट पर शव जलाने के लिए शनिवार को फिर लाइन लग गई। काफी संख्या में शव पहुंचने की वजह से बैकुंठ धाम में लोगों को अंतिम संस्कार में काफी समय लगा।

लोगों को शव जलाने के लिए 4 से 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यह स्थिति तब रही जब यहां 50 नए स्थान शव जलाने के लिए बनाये गए । शनिवार को यहां 100 से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

श्मशान घाटों पर लगातार शव जलाए जा रहे हैं। लेकिन इनकी संख्या कम नहीं हो रही है। 2 जलाए जाते हैं तो चार और आ जाते हैं। इसकी वजह से शनिवार को भी यहां वेटिंग हो गई। तमाम लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए पहले से ही चिताएं तैयार करा दी थी। भैसा कुंड में आगे रिवर फ्रंट की ओर भी शव जलाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां 50 स्थान बना दिए गए हैं। ताकि शव जलाने में लोगों को असुविधा न हो। इसके बावजूद लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। समय ज्यादा लगने की वजह से कुछ लोगों ने हंगामा ही किया। कुछ लोगों ने पहले अंतिम संस्कार कराने को लेकर दबाव भी बनाया। शाम तक केवल भैसा कुंड में ही 100 से ज्यादा कोविड-19 मरीजों का अंतिम संस्कार किया गया।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...