Breaking News

दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में कहर ढा रही गर्मी, यूपी के आगरा और झांसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कोरोना संकट के बीच उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है और अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

दिल्ली में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिला, जहां सफदरजंग मौसम स्टेशन ने 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। इतना ही नहीं, शनिवार को कई राज्यों में पारा 45 डिग्री पार कर गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल 27 मई तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

राजधानी दिल्ली में शुष्क, गर्म हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान 46- 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 28 मई की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा जिससे धूल भरी आंधी आएगी या गरज के साथ बारिश हो सकती है। 28 मई के बाद निचले स्तर की तेज हवाएं कुछ राहत ला सकती हैं।

भारत के मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में गंभीर गर्मी का असर पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी।

ताजनगरी में शनिवार को आसमान से आग बरसी। दूसरे दिन भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। पारा 46.1 डिग्री तक पहुंच गया। इस लिहाज से आगरा और झांसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे। हालांकि शाम को कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। इसका कोई असर नहीं हुआ।

आने वाले दिनों में गर्मी और कहर ढाएगी। मई के अंत में गर्मी ने सितम ढाना शुरू किया है। शुक्रवार को पहली बार पारा 45 डिग्री को पार कर गया। आगरा सूबे में दूसरे नंबर पर रहा था। शनिवार को तापमान ने एक डिग्री की छलांग और मारी।

सुबह से हाल खराब हो गया। छतों पर टंकियों में भरा पानी तक गर्म हो गया। इससे नहाने में भी परेशानी हो रही थी। लॉकडाउन के कारण हालांकि बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। फिर भी जरूरी काम से निकले लोगों के सिर चकरा गए। जूतों के बावजूद पैरों में झुलसने का अहसास हुआ।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...