Breaking News

स्मृति ईरानी के करीबी नेता सुरेंद्र सिंह की हत्या का 5वां आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार को यहां एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने जामो क्षेत्र में एक परिसर की घेराबंदी की। पुलिस की भनक मिलते ही वसीम ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।
पुलिस की जवाबी कारर्वाई में वसीम के पैर में गोली लगी और वह गिर गया जिसके बाद उसे धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि वसीम की गिरफ्तारी के बाद पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को पुलिस के कड़े पहरे में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जब वह गहरी नींद में थे। पूर्व प्रधान केन्द्रीय मंत्री और अमेठी के सांसद स्मृति इरानी के करीबी थे। लोकसभा चुनाव के प्रचार में उन्होने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस मामले में मृतक के भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने वसीम, नसीम, गोलू सिंह, रामचंद्र बीडीसी, रामनाथ गुप्ता के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था। इस जघन्य वारदात से आहत स्मृति इरानी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...