Breaking News

सुरेन्द्र सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा- 25 नवंबर को अयोध्या में दोहराएंगे 1992 का इतिहास

बलियाः अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि 25 नवंबर को अयोध्या में 1992 का इतिहास दोहरा देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो संविधान के बाहर जाकर भी काम होगा। विधायक ने कहा कि वह 5 हजार लोगों के साथ अयोध्या जाएंगे। मंदिर निर्माण को लेकर अगर कानून के हालात बिगड़ते हैं तो कोई बात नहीं। संविधान को भी हाथ में लेना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि, 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने धर्म संसद बुलाई है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विहिप को धर्मसभा में 1 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...