Breaking News

सिद्धगंगा मठ के स्वामी की हालत हुई नाजुक, लगा VVIP लोगों का तांता

कर्नाटक: कर्नाटक के तुमकुरु स्थित सिद्धगंगा मठ के प्रमुख डॉ. शिवकुमार स्वामी की हालत नाजुक हो गई है। मठ में ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वामी जी की नाजुक हालत को जानकर वीवीआईपी लोगों का तांता लग गया है। बृहस्पतिवार को कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने मठ पहुंचकर स्वामी जी का हाल जाना था। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने बेटे राघवेंद्र के साथ मठ पहुंचकर स्वामी जी का हाल जाना था। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने भी स्वामी जी का हाल जाना था। डॉ स्वामी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए देश विदेश से वीवीआईपी लोगों के आने की संभावना है। लोगों की सुविधा के लिए तुमकुरु के बाहर हेलिपैड बनाए जा रहे हैं।

वेंटीलेटर पर हैं स्वामी जी
स्वामी जी की तबीयत खराब होने के बाद मठ में बड़ी संख्या में भक्त जमा हो गए हैं। फिलहाल उन्हें स्वामी जी के दर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। स्वामी जी के निजी चिकित्सक डॉक्टर परमेश पहले ही कह चुके हैं कि स्वामी जी इस समय वेंटीलेटर पर हैं। अनुयायियों से आग्रह किया गया है कि उनके दर्शन के लिए न आएं। क्योंकि किसी को भी उनके दर्शन की इजाजत नहीं है। साथ ही सिद्धगंगा मठ की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। आपको बता दें कि पिछले महीने ही चेन्नई के एक निजी अस्पताल में स्वामी जी के पित्ताशय और यकृत की बाईपास सर्जरी की गई थी।
कौन हैं स्वामी जी
कर्नाटक के सभी 30 जिलों में मठ हैं। जातीय समीकरण के चलते मठों का दबदबा है। जो राजनीतिक दलों को अपनी ओर आकर्षित करता है। राज्य में सबसे अधिक दबदबे वाले लिंगायत समुदाय की संख्या 18 फीसदी है। इस समुदाय का मुख्य मठ सिद्धगंगा को भाजपा का समर्थक माना जाता है। सिद्धगंगा मठ बेंगलूरू से 80 किलोमीटर दूर तुमकुरु में है। डॉ शिवकुमार स्वामी इस मठ के प्रमुख हैं। उनकी उम्र 111 साल हो गई है। राज्य में इन मठों की संख्या 400 से ज्यादा है।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...