Breaking News

सपा नेता आजम खान के जेल जाने पर लखनऊ में मिठाई बांट कर मनाई गई खुशी

लखनऊ। सपा नेता आजम खान को आज कोर्ट ने दो मार्च तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। उनके साथ उनकी विधायक पत्नी तंजीन फातिमा और बेटा अब्दुल्ला आजम भी इस दौरान जेल में रहेंगे। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में एडीजे-६ ने आजम खान को सजा सुनाई है।

कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे थे आजम खान, जिस पर कोर्ट ने कुर्की करने के आदेश दिए। जिसमें आजम आज कोर्ट में पेश हुए। अदालत में आजम के वकीलों ने कई तर्क दिए, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने के निर्देश दिए।

वहीं दूसरी तरफ आजम खान के जेल जाने पर शमील शम्शी खुशी मना कर लोगों में मिठाई बांट रहे हैं। आपको बता दें कि ये वही शमील शम्शी हैं जिनको सपा सरकार में अवैध निर्माण व कई अन्य केसों में जेल भेजा गया था। अगर दूसरी बात करें तो शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी उस वक्त आजम खान के बहुत करीबी माने जाते थे।

सपा सरकार में वसीम रिजवी को चैयरमैन पद से हटाने के लिए शिया समुदाय ने प्रदर्शन किया था। लेकिन आजम के करीबी रहे वसीम अपने पद पर बने रहे। सपा सरकार जाते ही वसीम अपनी कुर्सी बचाने के लिए बीजेपी में शामिल हो गए। वो अलग बात है कि इस सरकार में वसीम रिजवी को चेयरमैन पद से हटाने के लिए कोई प्रदर्शन नही हुआ।

वहीं खुशी मनाते हुए शम्शी ने कहा कि आजम खान अपनी सरकार में शिया समुदाय और मुसलमानों के दुसरे वर्ग पर जुल्म किया था। जिसकी सजा आज उनको मिली है। उन्होंने ने जो घोटाले किये थे उनकी सजा उनको पूरे परिवार के रूप में मिला है। उन्होंने ने योगी सरकार का शुक्रिया अदा कर वसीम रिजवी के खिलाफ भी सजा की मांग की और कहा है कि इसी सरकार से हमें उम्मीद है की जल्द से जल्द करवाई होगी।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...