Breaking News

विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने छह प्रत्याशियों की दूसरी सूची शनिवार को की जारी

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने छह प्रत्याशियों की दूसरी सूची शनिवार को जारी किया। 12 सीटों पर हो रहे इस चुनाव में भाजपा ने दस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

दूसरी सूची में पार्टी संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं को मौका दिया गया है। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के चेयरमैन कुंवर मानवेंद्र सिंह तथा उ.प्र. राज्य माटीकला बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर प्रजापति का नाम दूसरी सूची में शामिल है।

इनके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, पूर्व विधायक सलिल विश्नोई, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी तथा भाजपा काशी क्षेत्र अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सुरेंद्र चौधरी का नाम दूसरी सूची में है।

बता दें कि एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा तथा एलएलसी लक्ष्मण आचार्य का नाम था। भाजपा के सभी 10 उम्मीदवार सोमवार को नामांकन कर सकते हैं। पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन में संगठन में काम करने वाले पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है। 

यूपी विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने यह जानकारी दी है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के रहने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 18 जनवरी ही नामांकन की अंतिम तिथि है। 

विधान परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसमें सपा के छह, भाजपा के डिप्टी सीएम डा. दिनेश चंद्र शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत तीन और बसपा के दो सदस्य हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी की बसपा से कांग्रेस में जाने के कारण सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

भाजपा के मौजूदा विधायकों की संख्या के मद्देनज़र 10 सीटें मिलना तय है। वहीं सपा के खाते में एक सीट जाना तय है। अगर बसपा का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समर्थन मिला तो भाजपा के खाते में 11वीं सीट भी जा सकती है। राज्यसभा चुनावों में बसपा के उम्मीदवार रामजी गौतम भाजपा के समर्थन से राज्यसभा पहुंचने में कामयाब हुए थे। चुनाव आयोग जल्द ही विधान परिषद चुनावों की अधिसूचना जारी कर सकता है। 

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...