Breaking News

लोकसभा चुनाव 2019 : कानपुर पहुंची भाजपा सरकार की मंत्री रीता बहुगुणा ने दिया बड़ा बयान, कहा- हमेशा लड़ाई के बाद चुनाव पर पड़ता है असर

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां सभी राजनीतिक दलों ने शुरु कर दी है। शनिवार को कानपुर पहुंची उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। कानपुर पहुंची कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा ने कहा कि हमेशा लड़ाई के बाद चुनाव पर असर पड़ता है, जैसा 1965, 1971 में भी देखा गया था। अफसोस की बात है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। वे शनिवार को यहां हेमवती नंदन बहुगुणा जन्मशताब्दी वर्ष पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सेनानियों के उत्तराधिकारियों के सम्मान समारोह में कानपुर आई थीं। उन्होंने कहा कि यूपी नहीं देखा तो क्या देखा.. यह बात अगले तीन साल में लोग करने लगेंगे। कुंभ में 24 करोड़ लोग पहुंचे।

इससे पर्यटन ने कीर्तिमान स्थापित किया है। 2013 महाकुंभ में 12 करोड़ लोग शामिल हुए थे। तीन दिन में स्वच्छता, ट्रांसपोर्ट और मेक माई सिटी की सफलता से गिनीज बुक आफ रिकार्ड बनाया। पर्यटन विकास पर ऐसी ब्रांडिंग कर रहे हैं कि लोग यूपी को सराहेंगे।   वे शनिवार को यहां हेमवती नंदन बहुगुणा जन्मशताब्दी वर्ष पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सेनानियों के उत्तराधिकारियों के सम्मान समारोह में कानपुर आई थीं। उन्होंने कहा कि यूपी नहीं देखा तो क्या देखा.. यह बात अगले तीन साल में लोग करने लगेंगे। कुंभ में 24 करोड़ लोग पहुंचे। इससे पर्यटन ने कीर्तिमान स्थापित किया है। 2013 महाकुंभ में 12 करोड़ लोग शामिल हुए थे। तीन दिन में स्वच्छता, ट्रांसपोर्ट और मेक माई सिटी की सफलता से गिनीज बुक आफ रिकार्ड बनाया। पर्यटन विकास पर ऐसी ब्रांडिंग कर रहे हैं कि लोग यूपी को सराहेंगे।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...