Breaking News

लखनऊ: 14वां यूपी महोत्सव कल से होगा शुरू, सुरों से सजेगी शाम

अशाेक यादव, लखनऊ। भारत महोत्सव की सफलता के बाद प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार से 14वां यूपी महोत्सव का आगाज होगा। इस बार की थीम आत्म निर्भर भारत के 21वी सदी का विकसित उप्र होगी। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक शाम चार बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। अलीगंज के सेक्टर ओ स्थित पोस्टल ग्राउंड में होने वाला यह महोत्सव 11 जनवरी तक जारी रहेगा। कोविड प्रोटोकॉल के साथ दर्शकों को इंट्री मिलेगी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने महोत्सव स्थल पर प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में लोगों सुरक्षा के साथ मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है। कोरोना के चलते गेट पर ही आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सैनिटाइज करने के बाद मास्क लगाकर ही इंट्री दी जाएगी। महोत्सव में निःशुल्क यूपी टैलेण्ट हंट का आयोजन होगा। इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स मॉडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर-मिस और मिसेज यूपी प्रतियोगिता होगी।

वहीं, उप्र की 11 महिलाओं को यूपी महिला रत्न सम्मान, 11 पुरूषों को यूपी रत्न और 11 बच्चों को यूपी बाल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। 11 कोरोना वॉरियर्स को भी सम्मनित किया जाएगा। ट्रस्ट के एन बी सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या होगी। लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अवधी नाइट्स, ब्रज नाइट्स, बुंदेली नाइट्स, राजस्थानी नाइट्स, भोजपुरी नाइट्स और बॉलीवुड नाइट्स का आयोजन होगा। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, बिरहा और आल्हा गायन का कार्यक्रम होगा।

Loading...

Check Also

भारी कलह के चलते रायबरेली में बिखरी भाजपा, राहुल बनायेंगे जीत का इतिहास !

मनोज श्रीवास्तव, लखनऊ : रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराना शायद ...