Breaking News

राष्ट्रपति कोविंद ने 2019 के लिए प्रदान किए पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज 2019 के लिए यहां राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। अभिनेता व डांसर प्रभु देवा, दिवंगत पत्रकार कुलदीप नैयर (मरणोपरांत सम्मानित) और उद्योगपति जॉन चैंबर्स पद्म पुरस्कार से सम्मानित वालों में शामिल रहे। पद्म पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किए गए। इस साल गणतंत्र दिवस पर चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्मश्री सहित 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। पुरस्कार पाने वालों में 21 महिलाएं, 11 विदेशी अनिवासी भारतीय भारतीय मूल के व्यक्ति भारत के ओवरसीज नागरिक, एक ट्रांसजेंडर के शामिल होने के साथ तीन को मरणोपरांत पुरस्कार मिला।

कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, और नागरिक सेवा आदि में पुरस्कार दिए गए। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, उच्च श्रेणी की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाता है।  कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, और नागरिक सेवा आदि में पुरस्कार दिए गए। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, उच्च श्रेणी की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाता है।

Loading...

Check Also

अंबानी परिवार के सगाई समारोह में भारतीय वायुसेना ने संभाला था जामनगर में हवाई यातायात : सूत्र

सगाई समारोह में आये विमानों के लिए भारतीय वायुसेना ने हवाई अड्डे पर अपने सैन्य ...