Breaking News

राशिफल 24 दिसंबर 2021

मेष : आय में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से बचना चाहिए।  मनचाही तरक्की न होने की वजह से नाराजगी रह सकती है।  दिन उत्तम रहने वाला है।  आर्थिक नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा। 

वृषभ : आपको दूसरों की मदद करने से फ़ायदा होगा। यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर लें।  परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा। 

मिथुन :आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। महिला वर्ग से आज आपको लाभ होगा।  कारोबारी विस्तार का मन बनेगा। 

कर्क : घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।  अपने आपको किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें।  उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। रुपए-पैसे के लेन-देन के लिए समय अच्छा है। 

सिंह : आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। धनलाभ होगा. व्यवसायी अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रगति होगी। 

कन्या : कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। दिन अच्छा नजर आ रहा है। अगर आप जरूरतमंद की मदद करते हैं तो आपके प्रगति के रास्ते खुलेगें। हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। 

तुला :  मंगलवार के दिन अपने दायरे को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। यह आपके लिए लाभदायकहोगा। इस समय निवेश संबंधी कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें। कामों में आप शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे जो नुकसानदायक होगा। 

वृश्चिक : मंगलवार का दिन आपके लिए बेहतर रह सकता है।  काम को लेकर आपका कॉन्फिडेन्स बहुत शानदार रहेगा। यह वह समय है जब आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो रहा है। परिवार में संपत्ति की बढ़ोतरी होगी. नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। 

धनु : विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकता है। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधीं मामले सुलझेंगे। 

मकर: आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा आज का दिन। व्यापार में आज आपको आय के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे।  अतिरिक्त आय की भी परिस्थितियां बनेंगी। 

कुंभ : दिन अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं। फाइनेंस संबंधी कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा होगा। आजीविका के साधनों में परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। 

मीन :  सामाजिक दायरा बढ़ सकताहै। बिजनेस में फाइनेंस संबंधी काम को अधिक महत्व दें। अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। भाग दौड़कर किसी भी क्षेत्र में काम निकलवा लेंगे। 

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...