Breaking News

राशिफल 19 फरवरी 2020

मेष

आज का दिन आपके लिए अपनी छवि के अनुरूप चलने का है। आपको कोई भी काम ऐसा नहीं करना चाहिए, जो आपकी इमेज को खराब करता हो। सामाजिक रूप से थोड़ा संभलकर चलना होगा। आपको एहसास होगा कि योजना बनाने का समय समाप्त हो रहा है और आपको जल्द से जल्द अपना लक्ष्य प्राप्त करने की आवश्यकता है। यह काम करने का समय है। आपको अच्छी तरह से तैयार होने की आवश्यकता है।

वृषभ

आज आपके लिए दिन पुराने अटके काम पूरे होने या पुराने अटके पैसे के मिलने का हो सकता है। घर और परिवार पर खर्च करने के मामले में भारी जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। आप लोगों के साथ अधिक सहजता से संबंध स्थापित कर पाएंगे। आपकी बात सुनी जाएगी और आप अपनी योजनाओं को ठीक से समझा भी पाएंगे। कुल मिलाकर दिन आपको हर क्षेत्र में कुछ सकारात्मक परिणाम देने वाला है।

मिथुन

आज के दिन आप महसूस कर सकते हैं कि आपका कुछ परिस्थितियों पर नियंत्रण नहीं है। इससे आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आप खुद को थोड़ा विचलित भी कर सकते हैं, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। आप इन विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश भी करेंगे। आज आपको चोट लगने की आशंका भी है। अग्नि से भी सावधान रहें।

कर्क 

आज आप खुद को किसी बंधन में बंधा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। आप खुद को काम करने में सक्षम नहीं पाएंगे। जिससे आप थोड़ा हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। आपके लिए सबसे अच्छी रणनीति इस समय अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूर्ण रुप से समर्पित रहने की हो सकती है। जो हो रहा है, वह नकारात्मक भी लग सकता है, अशुभ भी, लेकिन यह जरूरी नहीं कि बुरा ही हो।

सिंह

आज आप खुद में एक नकारात्मक विचार को महसूस कर सकते हैं। संभव है कि आपको अपनी योग्यता पर ही थोड़ा अविश्वास हो। आज आपमें कुछ निर्णय लेने की क्षमता का अभाव हो सकता है। इसलिए, आप अपने द्वारा तय किए गए कार्य को पूरा करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। आप कुछ लोगों से कटे हुए महसूस कर सकते हैं, जैसे कि आपको वह समर्थन नहीं मिल रहा है, जिसकी आपको उम्मीद थी।

कन्या

आज के दिन दफ्तर में कुछ वरिष्ठों के साथ संबंध अच्छा नहीं रहेगा, क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आपका पक्ष कमजोर रह सकता है। लेकिन, अगर आप अधिक स्व-अनुशासित रहते हैं, तो आप दिन के अंत में प्रसन्नता महसूस करेंगे क्योंकि इससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आप कुछ चीजों का पूर्वानुमान लगाने में सक्षम रहेंगे।

तुला

आज का दिन आपके लिए परिस्थितियों के हिसाब से प्रतिक्रिया देने का है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं नहीं तो बाद में उसमें बहुत फेर-बदल करने पड़ सकते हैं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें, न ही उसका अपने दिलोदिमाग पर कोई असर होने दें। अनावश्यक तनाव और बहस आपका दिन और सेहत दोनों बिगाड़ सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपको अपने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों पहलुओं से न्याय करना होगा। अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण नुकसान हो सकता है। इस बदलाव के समय में थोड़ा असमंजस होना नार्मल है, इससे परेशान न हों। अपनी चिंताएं ईश्वर को सौंप दें, जो हो रहा है आपके भले के लिए ही हो रहा है। अपना फोकस अपने काम में बनाएं रखें।

धनु

आज आपके मन में कुछ दुविधाएं रह सकती हैं। कुछ मामलों में तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन में बहुत से विचार चल रहे हैं किन्तु उन्हें लागू नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण दुविधा हो सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। परफेक्शन पर इतना ध्यान न दें की उससे आपके स्वास्थ्य, मन की शान्ति और रिश्तों पर भी नकारात्मक असर हो। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें।

मकर 

आज आप पर कुछ आलस और चीजों को नजरअंदाज करने की प्रवृत्ति हावी हो सकती है। ऊर्जा की भारी कमी ने आपको प्रभावित कर सकती है। आप जिस तरह का जीवन जीना चाहते हैं, उसकी ओर जबरदस्त तरीके से बढ़ रहे हैं। आपका काम आपको उत्साह से भर देगा। यह आपको यह भी एहसास दिलाता है कि जो कुछ असंभव सा दिख रहा था, वह अब संभव है।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए कुछ परिवर्तन की ओर संकेत कर रहा है। आपको करियर या अन्य मामलों में स्थान परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। आप कोई बड़ा टारगेट या टास्क पूरा कर सकते हैं। अपने टारगेट को लेकर आपको परिस्थितियां स्पष्ट रहेंगी। आपने जो भी निशाना लगाया है, वो सही जगह पर है। बस धैर्य रखें, नतीजा आपके पक्ष में ही आएगा। आपको कई लोगों से अच्छा सहयोग मिल सकता है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने और उसे उच्चतम स्तर पर ले जाने का है। आपको मेहनत के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अपने सामाजिक संबंधों को सुधारने और अपनी योग्यता को निखारने के लिए काफी अच्छा है। आपको लोगों से सहयोग मिलेगा। आज आप किसी भी मामले में पूरी मेहनत करने के मूड में रहेंगे। कोई अच्छी सूचना भी आज आपको मिल सकती है।

Loading...

Check Also

अग्निवीर से युवाओं की बेरुखी ! कैसे सेना करेगी देश की सुरक्षा….?

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, ग्वालियर / मुरैना / भिण्ड : मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल ...