Breaking News

राममंदिर: देश में लॉकडाउन खुलते ही शुरू होगा राममंदिर निर्माण, मालिकाना हक के लिए मंडलायुक्त ने राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपे दस्तावेज

अशोक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित भूमि के साथ राम जन्मभूमि अधिग्रहित परिसर पर मालिकाना हक के लिए मंडलायुक्त ने राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दस्तावेज सौंप दिया है।

ट्रस्ट के मुताबिक वर्तमान परिस्थिति सामान्य होते ही मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। देश में लागू लॉक डाउन खुलते ही राम मंदिर निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के पूर्व ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारी अयोध्या में रहेंगे।

दूर-दराज से ट्रस्ट के पदाधिकारी अयोध्या आएंगे तो लॉक डाउन के वजह से अभी बंदिशें लागू हैं देश की सुरक्षा सर्वोपरि है लॉक डाउन खुलने के बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य तीव्र गति के शुरू किया जा सकता है।

बता दें राम जन्मभूमि में राम मंदिर पर वर्षों से चल रहा विवाद 9 नवंबर को समाप्त हो गया। 5 फरवरी को राम जमभूमि परिसर का चार्ज ट्रस्ट को सौंप दिया था।

जिसके बाद रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तेज करते हुए टेंट में विराजमान भगवान श्री राम लला को परिसर में ही एक अस्थाई बुलेट प्रूफ मंदिर में विराजमान करा दिया। अब मंदिर निर्माण की तैयारी जोरों पर है।

इस दौरान मंदिर निर्माण से पूर्व 2.77 एकड़ के साथ 67 एकड़ भूमि का मालिकाना हक भी ट्रस्ट को देते हुए सभी दस्तावेज को रिसीवर रहे मंडलायुक्त ने ट्रस्ट के सदस्यों को सौंप दिया है।

ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को साफ करते हुए बताया है कि अब किसी भी प्रकार का अड़चन निर्माण के बीच नहीं होगा क्योंकि आज पूरा अधिकार ट्रस्ट को प्राप्त हो चुका है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि परिस्थितियां सामान्य होते ही मंदिर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। देश की सुरक्षा ट्रस्ट के लिए सर्वमान्य है।

वहीं रामजन्मभूमि परिसर के दस्तावेजों को लेकर बताया कि राम जन्मभूमि परिसर के रिसीवर व अयोध्या के मंडलायुक्त ने फैसला आने के बाद अयोध्या राजा बिमलेंद्र मोहन मिश्र को चार्ज सौंप दिया था, जिसके बाद अब विवादित भूमि के साथ 67 एकड़ पूरे परिसर के संबंधित कागजातों को ट्रस्ट को सौंप दिया है।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...