Breaking News

रथ यात्रा लेकर गोरखपुर पहुंचे शिवपाल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अशाेक यादव, लखनऊ। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को गोरखपुर लेकर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने चंपा देवी पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर भाजपा के शासनकाल में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सहित अन्य घरेलू वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से उब चुकी है और अब परिवर्तन की राह पर आ चुकी है। भाजपा बहुत अच्छे नारे दिए थे, लेकिन उसके नारे खोखले साबित हुए। गंगा जैसी पवित्र नदियों को साफ करने का वायदा किया था। भगवान राम की कसम खाकर वोट मांगा था कि देश वह प्रदेश का विकास करूंगा। लेकिन किसी भी वायदे पर भाजपा खरी नहीं उतरी।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि काला धन लेकर आने की बात भाजपा ने की थी और कहा था देश के अंदर काला धन लाऊंगा और प्रत्येक नागरिकों को 15 – 15 लाख रुपये उनके खाते में भेजूंगा। परंतु यह तो नहीं भाजपा कर पाई, लेकिन भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का आय बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार ने वायदा किया था। लेकिन किसानों की आय ना बढा कर अंबानी और अडानी को देश में लूटने की आय बढा दी गयी है। सारे सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर दिया गया है। भाजपा सरकार ने देश के नौजवानों को रोजगार ना देकर बेरोजगार बना दिया है।

शिवपाल सिंह ने कहा कि किसान देश का मालिक होता है। लेकिन उसका वाजिब हक नहीं दिया जा रहा है। जिससे देश का किसान परेशान है। देश का नौजवान छात्र पूरी तरह से बेरोजगारी का दंश झेल रहा है और सरकार वायदे पर वायदा निभा रही है। उन्होंने कहा कि देश को ना काल के संकट से मुक्ति पाया है।

वहीं अब डेंगू जैसा मर्ज देश में फैल रहा है। लेकिन सरकार इस पर रोक लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि जब मैं प्रदेश में मंत्री था तो गोरखपुर के कम्हारिया घाट और सेमरा घाट का पुल बनवाया था। लेकिन जब भाजपा सरकार को अब जाने वक्त है तो गड्ढे वाली सड़कों को 4 महीने में भरवाने की बात कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाने के लिए अब प्रदेश में समाजिक परिवर्तन लाना चाहती है। इसके पूर्व सामाजिक परिवर्तन को लेकर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का प्रसपा किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बांसगांव टाउन एरिया के पूर्व चेयरमैन अंशुमान सिंह के नेतृत्व में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

पैडले गंज चौराहे पर शिवपाल यादव के स्वागत के दौरान घोड़ा ऊंट बैंड बाजा शहनाई ढोल ताशा फरुआ नृत्य व कृतिम गीतों से गुंजित होता माहौल को शिवपाल सिंह यादव सुनकर हर्षित हो रहे थे। स्वागत से अभिभूत शिवपाल सिंह यादव ने किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह को आशीर्वाद देकर पीठ थपथपाया।

शिवपाल सिंह यादव ने अंशुमान का पीठ थपथपाते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए चुनावी रण में मुस्तैदी से जुट जाने का का आदेश दिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने शिवपाल यादव को माल्यार्पण कर तलवार भेंट कर उनको सम्मानित किया। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि प्रदेश के अंदर परिवर्तन की लहर शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में चल रही है।

उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव के सामाजिक परिवर्तन भरत यात्रा में भीड़ देखकर इससे प्रतीत हो रहा है कि जनता निश्चित तौर पर परिवर्तन का मूड बना चुकी है। सभा को राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक मिश्रा, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह एवं देवेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित किया।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...