Breaking News

योगी के रामराज में अपराध का बज रहा डंका: अखिलेश यादव

लखनऊ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा रात में अपराध का डंका बज रहा है। अपराधियों को जंगलराज कायम करने के लिए सत्ता का संरक्षण हासिल है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में पुलिस कमिश्नरी के बाद भी ताबड़तोड़ हत्याएं हो रही हैं।

कानून व्यवस्था जस की तस हैं। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही हैं। सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शायद ऐसा ही राम राज्य लाना चाहते थे। गुरुवार को लखनऊ में दो हत्याओं का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा, इन घटनाओं से लोग दहशत में हैं।

गंभीर अपराधों को अंजाम देने के बाद अपराधी पुलिस गश्त, पीआरवी और थाना चैकियों के बीच से निश्चिंत होकर फरार हो जाते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडा में खेत की रखवाली करने गए युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य की पुत्री पर उसी के घर में एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने तमंचे से फायर कर दहशत फैलाईं।

गुडम्बा में डंडा मार कर बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर नकदी लूट ली और उसको लहूलुहान कर दिया। बहराइच में थाना कैसरगंज में बदमाश ने एक व्यक्ति के बैंक से निकलते वक्त उसके रूपये लूट कर फरार हो गये।

अखिलेश ने कहा, अजीब हाल है कि राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर भी अब तक कोई करिश्मा नहीं कर पाए हैं। और नए डीजीपी साहब तो अभी आते ही टाॅपटेन अपराधियों की खोज में लग गए हैं। जबकि मुख्यमंत्री का दावा है कि अपराधी या तो जेलों में हैं अथवा प्रदेश के बाहर चले गए हैं। उनके कार्यकाल के कुछ ही दिन रह गए हैं, पर अभी तक वे टाॅपटेन अपराधी नहीं ढूंढ पाए हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने तो विधानसभा में सरकार की प्रशंसा करने में कोताही नहीं बरती। बेहतर होता कि वे यह भी जानकारी कर लेती कि भाजपा सरकार से जनता कितनी दुःखी है? भाजपा राज में उत्तर प्रदेश ‘हत्या प्रदेश’ ही नहीं बना है। बल्कि देश-दुनिया में उसकी बदनामी भी कम नहीं है।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...