Breaking News

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जंयती की पूर्व संध्या पर कायस्थ महासमागम, विचार गोष्ठी, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, भोपाल। श्री चित्रगुप्त कायस्थ समाज (म.प्र.) के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर कायस्थ समाज द्वारा भव्य कायस्थ महासमागम रविवार, 01 सितम्बर 2023 को सायं 4ः30 बजे से हरनूर पैलेस (व्हाइट हाउस), जहनुमां होटल के सामने श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम के संयोजक मप्र कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव (सेवानिवृत) ने बताया कि आयोजन में मुख्य रूप से लाल बहादुर शास्त्री के प्रपौत्र विभाकर शास्त्री एवं कायस्थ समाज की गौरव मिस इंडिया-2019 श्रेया शंकर विशेष रूप से आयोजन में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोधकांत सहाय जी (अ.भा.कायस्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री) द्वारा की जायेगी। कार्यकम में विशेष अतिथि के रूप में र्दििग्वजय सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद), सुरेश पचौरी (पूर्व केन्द्रीय मंत्री), पूर्व विधायक शैलेन्द्र प्रधान, समाज सेवी संजीव सक्सेना, अरूण श्रीवास्तव, प्रवीण सक्सेना, मोनू सक्सेना एवं वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहेंगें।

आयोजन सायं 5 बजे से देवाधिदेव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की संगीतमय स्तुति के साथ आरंभ होगा। तदोपरांत गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर आधारित वर्तमान जनमानस में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी आरंभ होगाी। जिसमें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रपौत्र विभाकर शास्त्री, मनोज श्रीवास्तव (पूर्वआई.ए.एस.) महेश श्रीवास्तव (वरिष्ठ पत्रकार) अपने विचारों व उद्बोधन से समाज को लाभांवित करेंगें।


दूसरे चरण में समाज में सराहनीय योगदान दिये जाने के लिए कायस्थ विभूतियों का शाल, श्रीफल, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान का सम्मान किया जाऐगा। सम्मान के बाद कायस्थ समाज के उभरते व प्रतिभावान कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या, नृत्य एवं संगीत का आयोजन पूर्व मिस इंडिया -2019 श्रेया शंकर के सानिध्य में किया जायेगा।
कार्यक्रम में समाज-जनों के लिए एक डाक्यूमेन्ट्री जो महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर आधारित होगी का प्रदर्शन किया जायेगा। जिससे आने वाली पीढ़ी को इन विभूतियों के बारे में समझने एवं जाननें का अवसर मिलेगा।
आयोजन की भव्यता एवं सफलता के लिए विभिन्न कायस्थ संगठनों एवं के.के.सक्सेना, सुशील निगम, जी.एम. जोहरी, राजेश नारायण श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, डा. अंजली सहाय, वनिता श्रीवास्तव, पी.डी. खरे, संदीप श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, डा. अतुल्य सौरभ, संजीव श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक खरे, देवेन्द्र सक्सेना, विभा श्रीवास्तव, नागेन्द्र राय कानूनगों, नितिन श्रीवास्तव, विजय प्रधान, सहर्ष श्रीवास्तव, सुरेश कानूनगों, अनिल निगम, विकास निगम, सुभाष के.पी. श्रीवास्तव, प्रीतम सक्सेना आदि ने समस्त कायस्थ जन से आयोजन में परिवार सहित उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की हैं।

Loading...

Check Also

अग्निवीर से युवाओं की बेरुखी ! कैसे सेना करेगी देश की सुरक्षा….?

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, ग्वालियर / मुरैना / भिण्ड : मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल ...