Breaking News

मथुरा के बरसाना रंगोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मथुरा के बरसाना रंगोत्सव में शामिल होने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधाबिहारी इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दो वर्ष में यमुना की निर्मलता गंगा की तरह होगी। योगी ने इससे पूर्व राधा रानी के दर्शन किये और मंदिर में पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रज की पवित्रता, सात्विकता और वैष्‍णों भाव का अहसास पूरी दुनिया को है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर संस्‍कृति और सांस्‍कृतिक व्‍यवस्‍था के लिए मंथन शुरू हुआ। भगवान राम के सैकड़ों वर्षों के कार्यों का समाधान भी हमारे कार्यकाल में हो सका। ये लोगों के भाव की ताकत थी जो कि वर्षों की समस्या का समाधान हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना के राधा बिहारी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा की निर्मलता में हमे अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दो वर्षों में हम यमुना की निर्मलता भी गंगा की तरह होगी। यह केवल नदी ही नहीं है, हमारी माता है। आत्मीय भाव हमारा इससे जुड़ा हुआ है। इस भाव ने हमें जने और जूझने की प्रेरणा दी है। हमें इस गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। लाडिली जी मंदिर में राधा रानी के दर्शन करने के बाद रंगोत्‍सव स्‍थल पर पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि ब्रज क्षेत्र को तीर्थ बनाने की बात हुई।

मैंने कहा तीर्थ बने लेकिन शासकीय मान्यता भी मिले। सात पवित्र स्थल बनाए गए। ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया। मैं बहुत दिनों से सोचता था क्या राधा रानी के दर्शन हो पाएंगे। दो वर्ष पहले आया था उसके बाद आज आ पाया हूं। बीते वर्ष चुनाव के कारण नहीं आया। हमारी पांच हजार साल पुरानी परंपरा है जोकि किसी और के पास नहीं है। भगवान राम के सैकड़ों वर्षों के कार्यों का समाधान कार्यकाल में हो सका। अयोध्‍या के दीपोत्सव में पूरी दुनिया जुड़ी थी। लोगों के भाव की ताकत थी कि वर्षों की समस्या का समाधान हुआ। भगवान राम का मंदिर का रास्ता साफ हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास कार्य में कोई वाधा नहीं आयेगी। हम स्वच्छ जल के लिए बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं। ब्रज में खारा पानी है। हम व्यवस्थित योजना बना रहे हैं, जिससे खारा पानी मीठा हो जाएगा। इसके तहत हम तालाबों को भरेंगे। यमुना की निर्मलता के साथ ही सभी तालाबों को भरने की कार्ययोजना आगे बढ़ानी है। हम सभी मिलकर इस कार्य को करेंगे और पानी का खारापन दूर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जानकारी है कि किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। हमने पहले भी किसानों की फसल का नुकसान होने पर मुआवजा दिया था। इस बार भी फसल नुकसान होने पर 57 करोड़ रुपये यहां भेजे जा चुके हैं।

योगी ने कहा कि हम गो माता को न तो कसाई खाने में जाने देंगे और ना ही उन्हें लाठी खाने देंगे। उन्होंने कहा कि किसान गो माता को संरक्षण दे। जो किसान गाय पालेगा, सरकार उसे प्रति गाय 900 रुपये प्रति माह देगी। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि जिस गो माता की सेवा बांके बिहारी ने की है, जिसकी सेवा कर कृष्ण गोपाल कहलाए, हम उस गोमाता को कसाई खाने नहीं जाने देंगे।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...