Breaking News

भाजपा राज में बढ़े अपराधों से विश्व में कुख्यात हुआ यूपी : अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा के कुशासन के चलते अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। मुख्यमंत्री की कागजी सख्ती लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है।

दहशत के इस माहौल में भी मुख्यमंत्री ठोक दो और राम नाम सत्य कर दो का जाप अलाप रहे हैं। अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि लखनऊ में विभूतिखंड में सरेआम गोलियां चली। लूट, अपहरण की घटनाएं रोज ही होती है।

ठाकुरगंज लखनऊ में प्रापर्टी डीलर की हत्या हुई। गोरखपुर में 18 वर्षीया युवती की रेप के बाद हत्या कर लाश फेंक दी गई। सत्ता संरक्षित जानलेवा शराब का धंधा भी खूब चल रहा है। बुलंदशहर के जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीकर कई लोगों की जाने गई, गत तीन वर्षों में दर्जनों जिलों में शराब पीकर मरने वालों की गिनती बढ़ती गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बढ़ते अपराधों से उत्तर प्रदेश विश्व में कुख्यात हो गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जनता का भरोसा भी भाजपा सरकार से टूट गया है। आशा की जाती है कि अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदया प्रदेश में बढ़ते अपराधों का संज्ञान अवश्य लेंगी।

अपराध नियंत्रण भाजपाई मुख्यमंत्री के वश में नहीं। मुख्यमंत्री जाने किस आधार पर कहते हैं कि अपराधियों ने प्रदेश छोड़ दिया है जबकि अपराधियों ने नहीं, अपराध नियंत्रण के लिए जिम्मेदार अफसरों ने ही अपना दायित्व निभाना छोड़ दिया है। जनता भाजपा से निजात पाने को व्याकुल है। एक वर्ष के बाद ही जनता को भाजपा कुशासन से मुक्ति मिल सकेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुलंदशहर में जहरीली शराब से हुई मौत की घटना के लिए नौ सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। यह टीम सोमवार को बुलंदशहर पहुंचकर घटना की जांच करेगी। जांच कमेटी में राकेश यादव सदस्य विधान परिषद, जितेंद्र यादव सदस्य विधान परिषद, महेश आर्या, अमजद अली गुड्डू जिलाध्यक्ष बुलंदशहर, राहुल यादव जिला महासचिव, राजकुमार भुर्जी, हरिश्चंद्र प्रजापति, फकीर चंद्र , राजीव लोधी व बादल यादव शामिल हैं। 

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...