Breaking News

बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 32 हजार नए पॉजिटिव केस

अशाेक यादव, लखनऊ। कोरोना वैक्सीन की चर्चा के बीच भारत में वायरस के संक्रमण की रफ्तार बीते कुछ दिनों से राहत देने वाली है। बीत 24 घंटे में 32,080 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार हाल के कुछ दिनों में इसी के आसपास रही है।

नए पॉजिटिव केस के सामने आने के बाद देश में महामारी का आंकड़ा 97 लाख 35 हजार के पार कर गया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हवाले से आपको यह भी बता दें कि बीते 24 घंटे में देश में 402 मरीजों की कोरोना के कारण जान चली गई है। अब तक के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो भारत में 1,41,360 मरीजों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण की रफ्तार में तो कमी दर्ज की ही गई है, साथ ही एक्टिव मामलों में भी काफी कमी आई है। केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में कुल 3,78,909 एक्टिव केस हैं।

अभी तक 92,15,581 मरीजों या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कल करीब 36,635 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...